फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविका और देवांशी ने लखनऊ में जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। गांव काकड़ा स्थित यश स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों देवांशी ओर अविका ने प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक जीतकर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देवांशी बालियान ने 800 व 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक और अविका बालियान ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया है। एकेडमी के संचालक नवीन चौधरी ने बताया कि कानपुर में 20 से 22 अक्तूबर तक आयोजित 10वीं प्रदेश स्तरीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में कस्बे के रामनगर निवासी सुशील सैनी के पुत्र अनंत सैनी ने दो कांस्य पदक जीते है। अनंत ने छह नवंबर से गोवा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें