बुढ़ाना। मानसिक रोगी युवक खरड़ गांव के निजी स्कूल में घुस गया और कई छात्राओं व शिक्षकों के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची प्रधानाचार्या के साथ भी मारपीट की गई। घटना की सूचना फुगाना पुलिस को दी गई है। तहसील क्षेत्र के गांव खरड़ के स्कूल गौड ग्रेस एकेडमी में मानसिक रोगी युवक स्कूल परिसर में घुस गया। युवक ने स्कूल परिसर में मौजूद कई छात्राओं के साथ मारपीट की। बीच बचाव के लिए मौके पर पहुंचे शिक्षकों के साथ भी मारपीट की गई। सूचना मिलते ही स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा पुंडीर मौके पर पहुंची तो उनके साथ भी मारपीट की गई। शिक्षकों ने बामुश्किल युवक को स्कूल परिसर से बाहर निकाला। घटना की सूचना फुगाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद