फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्टी स्टोरी कलेक्ट्रेट बनाए जाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कलक्ट्रेट में भीड़ और मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति से निजात के लिए बहुमंजिली भवन बनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए नक्शा बनाने का काम शुरू हो गया है। नक्शा तैयार होने के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके बनने जाने से जाम की समस्या से निजात मिलेगी। जाएगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में कोर्ट रोड और न्याय पथ मार्ग पर जाम की स्थिति रहती है। परिसर में अधिकतर जिला स्तरीय कार्यालय होने के कारण यहां बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। कोर्ट जाने का मुख्य रास्ता भी यही है। एसएसपी ऑफिस के अलावा अधिवक्ताओं के चैंबर भी इसी परिसर से सटे हैं। चकबंदी कार्यालय, एडीएम प्रशासन और जिला पंचायत कार्यालय भी इसी परिसर में हैं। ऐसे में यहां पर रोजाना हजारों लोगों का आवागमन रहता है।
एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जाम की समस्या रहती है। नए बहुमंजिली भवन पर काम शुरू हो गया है। इसके लिए नक्शा और प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एक मंजिल पर होंगे अधिकारियों के कार्यालय
जिला स्तरीय अधिकारियों के कार्यालय एक लेन और एक ही मंजिल पर बनाए जाने की तैयारी है। यहां डीएम, एडीएम प्रशासन और एडीएम वित्त एवं राजस्व समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के कार्यालय बनाए जाएंगे।
अलग होंगे अधिवक्ताओं के चैंबर
यहां पर अधिवक्ताओं के चैंबर भी अलग मंजिल पर बनाए जाएंगे। पार्किंग की व्यवस्था अलग होगी, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और मुख्य मार्ग पर भीड़ न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें