चरथावल। निरधना गांव में दो दिन पूर्व महिला की संदिग्ध मौत के मामले में दो दिन बाद पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा कायम कराया गया है। दोनों आरोपी फरार है।
बुधवार शाम को गांव में शाकिर की पत्नी सना (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। घटना के बाद महिला की मौत के मामले में मृतका के पिता कामिल निवासी खजूरी थाना झबरेड़ा जिला हरिद्वार ने आरोपी पति शाकिर और सास के खिलाफ अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं करने का आरोप लगाते हुए हत्या का मुकदमा कायम कराया है। आरोप है कि गला दबाकर महिला की हत्या की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है।