फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मोरना - शुकतीर्थ में शुरू हुई कार्तिक मेले की तैयारी

Thu, 19 Oct 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- इस बार मुख्य स्नान 27 नवंबर को होगा, लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

- 35 लाख 91 मेला खर्च बजट रखा गया है, अधिकारियों ने बनाई योजना
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

मोरना। शुकतीर्थ में कार्तिक गंगा स्नान मेले का आयोजन 24 से 28 नवंबर तक होगा। मुख्य स्नान 27 नवंबर को होगा। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि मेले के दौरान किसी भी विभाग की चूक बर्दाश्त नहीं होगी। पशु प्रदर्शनी भी कराई जाएगी। मेले में सीसीटीवी कैमरे की नजर रहेगी। अपर मुख्य अधिकारी पवन गोयल ने बताया इस बार 35 लाख 91 मेला खर्च बजट रखा गया है।
जिला पंचायत के तत्वावधान में प्रतिवर्ष कार्तिक गंगा स्नान मेले का आयोजन कराया जाता है। आयोजन को लेकर हुई बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा मेला भारतीय संस्कृति की पहचान है। श्रद्धालु आस्था भाव से गंगा स्नान करने आएं। एडीएम नरेंद्र बहादुर ने शासन प्रशासन अधिकारियों को गंगा घाट प्रबंधन साफ-सफाई, यातायात, मीना बाजार मेला, मेला ग्राउंड में प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम की जानकारी ली। बैठक में वन विभाग अधिकारी के न आने पर कड़ी नाराजगी जताई। खोया पाया केंद्र गंगा घाट पर बनाए जाने, श्रद्धालुओं की गंगा स्नान सुरक्षा हेतु पानी के अंदर मजबूत बैरिकेडिंग बनाने का सुझाव दिया। श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग सुरक्षा व्यवस्था बनाई जाए।
विज्ञापन

एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि मेले के दौरान अराजक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राॅली, भैंस-बुग्गियों की संघन तलाशी होगी। इस दौरान उप जिलाधिकारी जानसठ रामेश्वर भास्कर, सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई, ईओ भोकरहेड़ी कमलाकांत राजवंशी, नायब तहसीलदार विपिन चौधरी, बीडीओ अक्षीर खान, एडीओ योगेश्वर दत्त, जिला पंचायत सदस्य विपिन त्यागी, सचिन करानिया, जेई कौशल वीर, सुरेंद्र बाबू सुधीर पाल नरेंद्र गर्ग, रामकुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

प्रधान राजपाल सैनी ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ होनी चाहिए। आचार्य अजय कृष्णा ने मुख्य बस स्टैंड पर श्रद्धालुओं के लिए वॉशरूम बनाए जाने की मांग रखी। गांव फिरोजपुर प्रधान राजकुमार ने बताया कि मेले के दौरान दुर्गा धाम फिरोजपुर मार्ग से हजारों श्रद्धालु का आवागमन होता है। धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि मेले के दौरान शुकदेव मंदिर मार्ग पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें