फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: न्यू खतौली स्टेशन को व्यावसायिक बनाने की तैयारी

विज्ञापन
रेल कॉरिडोर पर खतौली में बना न्यू रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
- फ्रेट रेल कॉरिडोर पर खुर्जा के बाद जिले को मिल सकती है सौगात
विज्ञापन

- माल उतारने और चढ़ाने की सुविधा से औद्योगिक विकास को लगेंगे पंख

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली/चरथावल। ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट रेल कॉरिडोर पर बने न्यू खतौली स्टेशन को व्यावसायिक उद्देश्य के लिए तैयार किया जा रहा है। डीएफसी के अधिकारियों ने स्टेशन के नए कोड के लिए प्रयास शुरू कर दिए है। रेलवे बोर्ड से कोड जारी होने पर खुर्जा से सीधे खतौली स्टेशन माल उतारने और चढ़ाने की सुविधा मिलेगी। इससे जिले के औद्योगिक विकास को पंख लगेंगे।

फ्रेट रेल कॉरिडोर पर खुर्जा स्टेशन का व्यावसायिक कोड बनाया गया है। इसके बाद न्यू खतौली के नाम से तैयार स्टेशन के व्यावसायिक कोड के लिए प्रयास तेज किए गए है। मंजूरी मिलने के बाद खतौली अहम भूमिका में होगा। यहां जिले के गुड़ एवं अन्य उत्पादों की आवाजाही में आसानी होगी और कम किराए पर माल दूरस्थ शहरों में भेजा जा सकेगा।
विज्ञापन


इससे जहां किसानों और उद्यमियों को लाभ होगा, वहीं, एशिया में मशहूर गुड़ शक्कर देश के दूरस्थ प्रांतों के शहरों में भेजा जा सकेगा।

मिट्टी डालने और रेलवे ट्रैक का काम पूरा

रेल कॉरिडोर के निर्माण में खुर्जा से खतौली तक मिट्टी डालने और रेलवे ट्रैक का काम शत प्रतिशत हो चुका है। जनपद की सीमा में इलेक्ट्रिक लाइन का कार्य भी अंतिम चरणों में चल रहा है। मालगाड़ी की लाइन पूरी बिछ गई है। सहारनपुर जनपद में मात्र 32 किमी ट्रैक डालना शेष रह गया है।

तेजी से चल रहा इलेक्ट्रिक लाइन का काम

कॉरिडोर पर खुर्जा से इलेक्ट्रिक लाइन पिलर का काम खतौली तक पूरा कर लिया गया है। खतौली के बाद मंसूरपुर, चरथावल क्षेत्र में पिलरिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके बाद पोल लगाने का काम होगा। जुलाई में ट्रैक पर कॉपर वायरिंग और सिंगलिंग का कार्य होगा। हालांकि जून में ट्रैक डलने के बाद सहारनपुर तक डीजल इंजन से मालगाड़ी का ट्रायल किया जा सकता है।

कॉरिडोर पर खतौली को मिलेगी पहचान
कोलकाता से लुधियाना तक आधुनिक पटरियों पर मालगाड़ियों को दौड़ाने के लिए कॉरिडोर का निर्माण चल रहा है। पंजाब रूट के लिए खुर्जा के बाद खतौली में कॉरिडोर की लाइन को आईआर से जोड़ा गया है। इमरजेंसी में वैकल्पिक तौर पर कॉरिडोर पर मालगाड़ी अथवा यात्री गाड़ियों को चढ़ाया और उतारा जा सकता है। जून के बाद खतौली के बाद सहारनपुर के पिलखनी में भी कॉरिडोर पर कॉमर्शियल स्टेशन बनाए जाने की योजना है। जिले में न्यू खतौली के अलावा पीनना में न्यू मुजफ्फरनगर और न्यू रोहाना समेत चार स्टेशन बनाए गए है।
विज्ञापन





जून तक सहारनपुर में पिलखनी तक ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। कॉमर्शियल कोड मिलने पर मई के अंत अथवा जून के पहल हफ्ते में मालगाड़ियों को खतौली स्टेशन पर आवाजाही शुरू होने की संभावना है। आने वाले दिनों में कॉरिडोर पर खतौली स्टेशन जिले के औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभाएगा। - डा. रमन चौधरी, डीजीएम/प्रशानिक प्रोजेक्टहेड एल एंड टी कंपनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें