फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: समय से पहले बढ़ा तापमान, गेहूं के लिए चिंता में किसान

विज्ञापन
गेहूं का खेत
विज्ञापन
- गरमी बढ़ते ही फसल के समय से पहले पकने की संभावना
विज्ञापन


- उत्पादन और गुणवत्ता दोनों के प्रभावित होने का लगा रहे अनुमान





अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। गेहूं की फसल के लिए संजोए गए किसानों के वसंती सपनों को झटका लग सकता है। समय से पहले तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। गेहूं के उत्पादन और गुणवत्ता के लिए मौसम खतरा बन गया है। फरवरी के पहले सप्ताह में आमतौर पर तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच रहता है। मगर, इस बार पारा 25 डिग्री के आसपास बना हुआ है। इससे दिसंबर और जनवरी में बोई गई गेहूं की फसल के अधिक प्रभावित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। तापमान के साथ खतरा बढऩे से किसानों की चिंता भी बढ़ रही है।


पारे में पांच डिग्री से ज्यादा का अंतर बढ़ा रहा है चिंता

तिथि

तापमान-2022
तापमान-2023
07 फरवरी
19.6 डिग्री

24.5 डिग्री

06 फरवरी
18.8 डिग्री

25.6 डिग्री

05 फरवरी
12.8 डिग्री

25.0 डिग्री

04 फरवरी
14.3 डिग्री

24.8 डिग्री

03 फरवरी
18.8 डिग्री

23.0 डिग्री

02 फरवरी
18.1 डिग्री

22.0 डिग्री

01 फरवरी
13.4 डिग्री

21.6 डिग्री


बढ़ती गर्मी से बढ़ रही चिंता : राम सैनी

खतौली के बुढ़ाना रोड निवासी किसान रामकिशोर सैनी का कहना है कि आवारा पशुओं से गेहूं की फसल को खतरा है। अब समय से पहले तापमान ने भी किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन




तापमान से बढ़ेगी परेशानी : तिवारी

कृषि विज्ञान केंद्र चित्तौड़ा के प्रभारी डॉ. प्रभा शंकर तिवारी कहते हैं कि फरवरी के पहले सप्ताह में तापमान अपेक्षा से अधिक बढ़ गया है। अगर बढ़ोत्तरी दूसरे और तीसरे सप्ताह में भी इसी तरह जारी रही तो गेहूं की पछेती फसल के उत्पादन और गुणवत्ता पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन




83 हजार हेक्टेयर में गेहूं

जिले में गेहूं का रकबा करीब 83765 हेक्टेयर तक फैला हुआ है। करीब पौने तीन लाख किसान गेहूं की खेती करते हैं।


सरसों को नहीं कोई नुकसान

सरसों की फसल को बढ़ते तापमान से किसी तरह का नुकसान नहीं है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि सरसों की फसल इस तरह के तापमान में और अधिक बेहतर होगी। जिले में सरसों का रकबा 7250 हेक्टेयर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें