फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: पानीपत-खटीमा हाईवे पर दो घंटे थमे रहे वाहनों के पहिए

विज्ञापन
पानीपत-खटीमा मार्ग पर तितावी में लगे जाम में फंसे वाहन
विज्ञापन
- तितावी में निर्माणाधीन हाईवे वनवे किए जाने के कारण लगा जाम
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। निर्माणाधीन पानीपत-खटीमा हाईवे पर तितावी में जाम लग जाने से वाहनों के पहिए करीब दो घंटे तक थमे रहे। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने किसी तरह मशक्कत कर जाम खुलवाकर वाहन निकलवाए।

हाईवे के दूसरे चरण का निर्माण कार्य चल रहा है। तितावी थाने के पास निर्माणाधीन मार्ग को वनवे कर दिया गया है। मिट्टी भराव में आए दिन भारी वाहन पलट रहे हैं। बुधवार को यहां मिनी ट्रक पलट जाने के कारण आवागमन थम गए। हाईवे पर एक तरफ धौलरा और दूसरी तरफ चीनी मिल तक वाहनों की कतार लग गई। वाहनों की तीन-तीन लाइन बन जाने के कारण पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। किसी तरह पुलिस ने वाहनों को बघरा बाईपास से निकालना शुरू किया। स्थानीय वाहन चालक देहात के रास्तों से होकर किसी तरह गंतव्य तक पहुंचे। करीब दो घंटे तक यहां वाहनों के पहिए थमे रहे।
विज्ञापन





रोज पलट रहे गन्ने से लदे ट्रक

तितावी थाने के सामने मिट्टी भराव में रोजाना गन्ने से लदे ट्रक पलट रहे हैं। दुकानों के सामने ही कई बार हादसे हो चुके हैं। ऐसे में यहां किसी दिन बड़े हादसे का खतरा बन रहा है।
विज्ञापन



स्कूली वाहन भी फंस गए

दोपहर के समय जाम लग जाने से यहां स्कूली वाहन भी फंस गए। बच्चों को जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। शादी समारोह में जाने वाले लोग भी यहां पर जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें