फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: प्रीति तीज मल्लिका और सोनम चुनी गईं तीज क्वीन

विज्ञापन
भारत विकास परिषद के तीज महोत्सव में झूला झूलती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत की 26 शाखाओं की महिलाओं ने प्रतिभाग किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत का प्रांतीय तीज महोत्सव मनाया गया। मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत की 26 शाखाओं की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। प्रीती मित्तल प्रांतीय तीज मल्लिका एवं सोनम अग्रवाल प्रांतीय तीज क्वीन चुनी गई।
तीज महोत्सव का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश बाबू गुप्ता ने कहा की तीज पर्व भारतीय संस्कृत का प्रतीक है, जो हमें कुछ न कुछ सीख देते हैं और हमें संस्कृत व सभ्यता को कायम रखना चाहिए। रीजनल अध्यक्ष डॉ तरूण शर्मा ने कहा कि समय-समय पर इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए, जिससे भारतीय संस्कृत में शक्ति का संचार होता रहे। रीजनल महासचिव अनुराग दुबलिश, डॉ आरके सिंह, मुकेश चंद शर्मा, आशा जैन, सोनिया जैन, शशिकांत मित्तल ने विचार रखे। तीज क्वीन व तीज मल्लिका प्रतियोगिता में सभी शाखा ने कैटवॉक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ मेन शाखा की प्रीती मित्तल तीज मल्लिका, मुजफ्फरनगर विवेक शाखा की निशा वर्मा तीज पटरानी व मेरठ सम्राट शाखा की रेनू अग्रवाल तीज महारानी बनी। 50 वर्ष से नीचे के ग्रुप की महिलाओं के लिए तीज क्वीन के लिए मुजफ्फरनगर की समृद्धि शाखा की सोनम अग्रवाल, तीज मयूरी मेरठ उत्कर्ष शाखा की पूजा बंसल तीज पंखुडी मेरठ योग शाखा की अंजू गोयल बनी, जिन्हें मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय संरक्षक परमकीर्ति शरण अग्रवाल, डॉ रामकुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष सरल माधव, हंसकुमार गुप्ता, महिला संयोजिका रेनू कंसल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें