फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पेरिस में तिरंगा लहराकर लौटीं प्रीति को पलकों पर बैठाया

Sat, 14 Sep 2024 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पेरिस के पैरालंपिक खेलों में दो कांस्य पदक जीतकर लौटीं एथलीट प्रीति पाल का अभिनंदन किया गया। बरसात के बीच गाड़ियों के काफिले में पहुंची बिटिया पर लोगों ने फूल बरसाए। खुशियों में आतिशबाजी की गई। सुबह 10 बजे दिल्ली से चला काफिला देर रात करीब 12 घंटे बाद हाशमपुर पहुंचा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय पाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहम प्रकाश पाल और एथलीट के परिजन सुबह जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली पहुंचे थे। इसके बाद गाजियाबाद, मेरठ होते हुए दोपहर के समय प्रीति पाल खतौली के भंगेला चेकपोस्ट पहुंचीं। अखिल भारतीय पाल महासभा के जिलाध्यक्ष शिव कुमार पाल ने स्वागत किया। शहर के शिव चौक पर प्रीति पाल ने जलाभिषेक किया। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उसे सम्मानित किया। अहिल्याबाई चौक, कूकड़ा के शहीद प्रेमपाल चौक, बिलासपुर, भगवानपुरी, बेहड़ा सादात, जानसठ होते हुए देर रात खिलाड़ी रामराज स्थित बैंक्वेट हॉल पहुंचीं। करीब 12 घंटे के सफर के बाद गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल बरसाए। इस मौके पर प्रधान रवि, रामनिवास पाल, अमरनाथ पाल, दर्शन सिंह, बिजेंद्र पाल शामिल रहे।

खोकनी में लोगों ने दिखाया उत्साह
फोटो समाचार

ककरौली। एथलीट प्रीति पाल का ककरौली में ग्रामीणों ने स्वागत किया। खोकनी में पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व विधायक मिथलेश पाल, जिला पंचायत सदस्य तरुण पाल, रामनिवास समेत अन्य ग्रामीण एकत्र हुए।
विज्ञापन



प्रीति के लिए मंसूरपुर में की गई आतिशबाजी
(फोटो समाचार)

खतौली/मंसूरपुर। एथलीट प्रीति पाल का खतौली और मंसूरपुर में पहुंचने पर फूलमालाओं और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक मिथिलेश पाल, रविंद्र पाल, सतेंद्र पाल संजय राठी, प्रधान राजीव धनगर उपस्थित रहे।
-
स्वर्ण पदक लाने का वादा करती हूं : प्रीति पाल
मुजफ्फरनगर। पैरा एथलीट प्रीति पाल ने कहा कि इस बार दो कांस्य पदक जीते हैं, लेकिन अगली बार वह स्वर्ण पदक लाने का वादा करती हैं। जिस तरह लोगों ने सम्मान किया, यह कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहद प्रोत्साहित किया है। हमारे लिए ऐसे पल पूंजी है। शहर के शिव चौक पर एथलीट प्रीति पाल ने पत्रकारों से कहा कि ओलंपिक के लिए कड़ी मेहनत की थी। कुछ कर गुजरने की उम्मीद से पेरिस गई और दो पदक जीत लिए। मेरे लिए यह सपने के सच होने जैसा था। पहले 100 मीटर में पदक मिला तो दूसरा पदक जीतने का हौंसला बढ़ा। अब मेरा वादा है कि पूरी ताकत लगाकर भविष्य की तैयारी करनी है। सर्वसमाज के लोगों ने जिस तरह प्रोत्साहित किया, यह सब कल्पना जैसा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें