फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : आसाराम बापू के रसोइए की हत्या करने का साजिशकर्ता दबोचा, मर्डर की वजह जान चौंक गए अफसर

Tue, 29 Nov 2022 12:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

आसाराम बापू के रसोइया की हत्या का साजिशकर्ता दबोचा गया। रसोइया के मर्डर की वजह जानकर पुलिस अधिकारी भी चौंक गए। पढ़िए आखिर आरोपी ने कैसे साजिश रची थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आसाराम के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे में सरकारी गवाह बने उनके रसोइए अखिल गुप्ता की हत्या का मामला फिर चर्चा में आ गया है। मुजफ्फरनगर की नई मंडी पुलिस ने उसकी हत्या की साजिश करने के आरोपी महाराष्ट्र निवासी प्रवीण कावले को गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्रवीण ने ही सुपारी देकर शूटरों को हायर किया था। वह आसाराम का अधिवक्ता भी था।

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि जानसठ रोड गीता एंक्लेव निवासी अखिल गुप्ता की 11 जनवरी 2015 की शाम डेयरी से घर जाते समय दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई आशीष गुप्ता ने मुकदमा लिखाया था कि आसाराम बापू के खिलाफ गुजरात में दुष्कर्म के दर्ज मुकदमे में अखिल गवाह था। अखिल जोधपुर स्थित आश्रम में आसाराम बापू का रसोइया रह चुका था।

कोतवाली प्रभारी के मुताबिक, इस मामले में नामजद कार्तिक 16 मार्च 2016 को अहमदाबाद में क्राइम ब्रांच, बलबीर को गुजरात एटीएस और नीरज जाट को देवबंद पुलिस ने पकड़ा था। अधिवक्ता प्रवीण कावले को रविवार शाम गुजरात से पकड़ा गया। उसने पूछताछ में बताया कि आसाराम बापू के खिलाफ दुष्कर्म का केस ट्रायल पर था। अखिल गुप्ता गवाह था। उसकी गवाही से बापू को सजा हो जाती। इसलिए उसने कार्तिक से अखिल की हत्या करने को कहा था। उसके कहने पर कार्तिक आदि ने हत्या की। इसके बाद से वह वेश बदलकर पुष्कर, जोधपुर, हरिद्वार आश्रम में रहा। जोधपुर में पेशी के दौरान वह आसाराम से मिलता था। कुछ दिन पहले ही अहमदाबाद आया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया पंडित विश्वंभर सिंह द्वार व मार्ग का लोकार्पण

विज्ञापन

जांच में सामने आए थे आरोपी
- छत्तीसगढ़ निवासी कार्तिक हलधर, (मूल निवासी रामलोचनपुर, जिला साउथ पश्चिम बंगाल)
- बलबीर, निवासी मध्य प्रदेश
- राहुल उर्फ अंकित उर्फ सूरज निवासी सिद्घेश्वर सीतापुर
- तामराज उर्फ तामध्वज निवासी छत्तीसगढ़
- नीरज जाट उर्फ सोनू, मूल निवासी गांव कासमपुर खोला मीरापुर (नंदगांव आश्रम गाजियाबाद में साहित्य की दुकान वाला)
- प्रवीण शिवाजी कावले, निवासी गांव अंजनहोड, थाना थारूर, जिला बीड, महाराष्ट्र। आशाराम बापू का अधिवक्ता

अभी दो आरोपी फरार, नहीं हुआ इनाम, फरारी में भेजी चार्जशीट
अखिल की हत्या को कई साल बीत गए। मामले में दो आरोपी राहुल और तामराज अभी भी फरार है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने दोनों के गिरफ्तारी वारंट भी अब जारी कराए है। मगर, अभी तक भी आरोपियों पर इनाम घोषित नहीं हैं। अधिवक्ता और दोनों फरार आरोपियों के खिलाफ फरारी में चार्जशीट पुलिस ने भेजी थी।

यह भी पढ़ें: Khatauli By Poll: रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने खतौली क्षेत्र में बांटी मतदाता पर्ची, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

जेल से छूटते ही पकड़ा
सूत्रों के अनुसार, प्रवीण पर गुजरात में कई मुकदमे दर्ज हैं। वह एक मामले में गुजरात जेल में था। उसकी जमानत की जानकारी पाकर नई मंडी पुलिस ने गुजरात पहुंच कर उसे दबोच लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें