फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। केके जैन पीजी कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत वाॅलीबाल मैच हुआ, जिसमें प्रशांत मोतला की टीम ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्राचार्या प्रोफेसर रीना, क्रीड़ा संयोजिका डाॅ़ सपना जैन ने फीता काटकर किया। वालीबॉल प्रतियोगिता में 20 छात्रों ने प्रतिभाग किया। साथ ही छात्रों की टीम में कप्तान अश्वनी और प्रशांत मोतला के बीच मुकाबला हुआ। प्रशांत मोतला की टीम ने अश्वनी की टीम को जबरदस्त टक्कर देते हुए मैच में जीत हासिल की। प्रतियोगिता के अन्त में प्राचार्या ने विजेता छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम संयोजिका को प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए उनकी प्रशंसा की। कार्यक्रम संयोजिका डाॅ़ सपना जैन ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सभी का धन्यवाद किया। संदीप कुमार, राजीव कौशिक, आशीष जैन, राहुल माहेश्वरी, डाॅ़ शिवानी चैधरी, सीमा तोमर, एकता राजपुत, डाॅ़ श्वेता मलिक, पारुल शर्मा, पारुल जैन, संजीव जैन, रमेश आदि का सहयोग किया। प्रतियोगिता में अक्षय, सागर, उज्ज्वल, आदित्य मोतला, विनय मोतला, कुनाल बालियान, मनोहर, सिद्धार्थ, अभिषेक मोतला, संस्कार विधूड़ी, तुषार कुमार, तुषार आदि छात्रों ने प्रतिभाग किया।