मीरापुर में भाजपा प्रत्याशी प्रशांत गुर्जर का स्वागत करते ग्रामीण
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। मीरापुर सीट से भाजपा के प्रत्याशी पूर्व एमएलसी प्रशांत गुर्जर ने कहा कि भाजपा ने पूरे प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य कराए है। पार्टी जनता के बीच में विकास के मुद्दे पर है। मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में प्रचार किया गया। राजपुर में रवि प्रधान, संजीव पूर्व प्रधान, तिल्होरा में बालेंद्र प्रधान, मनफोड़ा में प्रधान मोहन, अमित चौधरी, घटायन में राजन चौधरी, कुतुबपुर, गंगदासपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया। सरकार की नीतियों को गिनाया गया। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां लोगों को गिनाई और अपने संकल्प पत्र के बारे में बताया। ब्यूरो