मुख्यमंत्री के निर्णय को सराहा
खतौली। प्रदेश में मंडी शुल्क व मंडी के लाइसेंस समाप्त होने से व्यापारियों ने बड़ी राहत महसूस की है। कस्बे के व्यापारियों ने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष श्यामबिहारी मिश्रा मंडी के लाइसेंस समाप्त कराने की कई वर्षों से लंबी लड़ाई लड़ रहे थे। अब कहीं व्यापारियों को सफलता प्राप्त हुई है। साथ ही साथ यह भी मांग की कि जो व्यापारी मंडी स्थल पर व्यापार कर रहे हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द इसी तरह की राहत दी जाए, जिससे कि मंडी का व्यापार करने वाले व्यापारी को नुकसान न उठाना पड़े। अन्यथा मंडियों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। इस अवसर पर राजेश जैन, प्रांतीय संगठन मंत्री व नगर अध्यक्ष, अरविंद वर्मा महामंत्री, भावेश गुप्ता कोषाध्यक्ष समेत उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई खतौली के सभी व्यापारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।