संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। नवीन मंडी स्थल व्यापार समिति की आम सभा हुई। इसमें प्रदीप जैन को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। व्यापारी रविंद्र गोयल एवं श्रीचंद्र शर्मा ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे आमसभा ने स्वीकार किया।
इनके अलावा सचिव पद पर ज्योति मोहन गोयल, कोषाध्यक्ष पद पर विपुल गोयल को सर्वसम्मति से चुना गया। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप जैन बबलू ने कहा कि नवीन मंडी स्थल व्यापार समिति के व्यापारियों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। वह हर समय व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहेंगे।
इस दौरान सुशील कुमार जैन, मधुकर जैन, मनोज जैन, सुधीर जैन, सुशील जैन, अनुज गर्ग, शुभम गोयल, अजय जैन, मुकेश जैन, सुरेश जैन, संजय गुप्ता, वैभव जैन, सुनील जैन, मनोज जैन, मनोज गर्ग, नरेंद्र कुमार, राजीव अग्रवाल, सुभाष जैन, सुनील जैन, विशाल गोयल आदि व्यापारी मौजूद रहे।