फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर निकाली प्रभात फेरी

Mon, 29 Dec 2025 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के अवसर पर नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में सिख समाज के लोग शामिल हुए। प्रभात फेरी का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बुआड़ा रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। प्रभात फेरी जानसठ रोड, जीटी रोड, बिददीबाड़ा होते हुए गुरुद्वारा राम मूर्ति पहुंची। गुरुद्वारा में ज्ञानी सोहन सिंह ने शबद कीर्तन किया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।
बाद में प्रभात फेरी घंटाघर, इंदिरा मूर्ति होते हुए मोहल्ला जैन नगर में रविंद्र सिंह सोढी के आवास पर पहुंची। प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। ज्ञानी जनक सिंह शबद कीर्तन किया। गुरुद्वारा पहुंच कर प्रभात फेरी को विश्राम दिया गया।
विज्ञापन

प्रथम दिन निकाली गई प्रभात फेरी में सरदार जसबीर सिंह, सरदार विरेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, महेंद्र सिंह, गगन सिंह, मंजीत सिंह, हनी सिंह, गौरीशंकर व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें