फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 कोल्हुओं पर पकड़ी बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। विद्युत निगम की टीम द्वारा कोल्हुओं पर छापा मारा गया, जिससे कोल्हू संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने गन्ने की पुलियों के नीचे केबिल में कट लगाकर बिजली चोरी करते हुए मौके से करीब 12 कोल्हुओं पर बिजली चोरी पकड़ी। जिनके विरुद्ध कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पुरकाजी हरसरन शर्मा ने बताया कि शनिवार रात अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में दर्जनों विद्युत कर्मचारियों ने पुरकाजी, छपार और चरथावल थाने की पुलिस फोर्स के साथ पुरकाजी के गांव सुवाहेड़ी व हरिनगर, झबरपुर में चल रहे कोल्हुओं पर पहुंचकर छापा मारा। टीम को अधिकांश कोल्हुओं पर मीटर से बिजली चलती पाई गई। इसके अलावा करीब 14 कोल्हुओं पर गन्ने के नीचे केबिल में कट लगाकर व बिना विद्युत मीटर के बिजली चोरी करते पाया गया। उनके विरुद्ध विद्युत निगम द्वारा कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। पुरकाजी एसडीओ अजय यादव ने बताया कि रविवार होने के कारण कागज तैयार नहीं हो पाए हैं। कागज तैयार होते ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। मौके पर नरेश अरोरा, हिमांशु मित्तल, संजीव मित्तल, सुबोध गुप्ता, लाल सिंह राकेश, कैलाश चंद, सुरेंद्र पाल टांक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें