फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का शोषण बंद करे विद्युत निगम : गौरव टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों का शोषण बंद करे विद्युत निगम : गौरव टिकैत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, जानसठ। भाकियू कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक में युवा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा कि सरकार की ढुलमुल नीति के कारण किसानों का गन्ना भुगतान नहीं हो रहा है। विद्युत निगम किसानों का शोषण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इनके खिलाफ जन आंदोलन छेड़ा जाएगा।
गांव सत्ती में जानसठ नगर अध्यक्ष सेंसर पाल के निवास पर भाकियू कार्यकर्ताओं की एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। यूनियन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा कि जहां गन्ना भुगतान को लेकर किसानों का शोषण हो रहा है, वहीं विद्युत निगम भी किसानों का लगातार शोषण कर रहा है। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों को किसानों का शोषण बंद करने तथा सुधरने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा शोषण बंद नहीं किया, तो यूनियन सड़कों पर उतरकर जन आंदोलन करेगी। जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने कहा कि अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए, तो यूनियन अधिकारियों को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नगराध्यक्ष सेंसर पाल, तहसील अध्यक्ष अशोक घटायन, जिला महासचिव महकार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष नवीन कुमार, सर्वेंद्र राठी, राजेंद्र बालियान, कुशल वीर सिंह, मांगेराम त्यागी, हाजी कामिल, योगेश बालियान, विकास चौधरी, सुभाष धीमान, मंडल सचिव विकास बालियान रहे। अध्यक्षता राज सिंह ने की तथा संचालन जिला सचिव शक्ति सिंह द्वारा किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें