फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे पोल्ट्री फार्म संचालक

विज्ञापन
खतौली में बुढाना रोड पर मुर्गा फार्म में घुमते हुए मुर्गे - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
खतौली। बर्ड फ्लू की आशंका से पोल्ट्री फार्म संचालक सहमे हुए हैं। कोरोना काल से फार्म संचालक और दुकानदार अभी तक उभर भी नहीं पाए। अब बर्ड फ्लू की आशंका से डिमांड कम होने के कारण दाम गिरने लगे हैं। यदि यह लंबे समय तक चला तो पोल्ट्री फार्म संचालकों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन

बुढ़ाना रोड स्थित उमेर पोल्ट्री फार्म संचालक हाजी अरशद का कहना है कि वह हरियाणा, पंजाब आदि से बाउल मुर्ग लाते है, जो 35 दिन में तैयार हो जाते हैं, लेकिन बर्ड फ्लू की आशंका के चलते कारोबार मंदा हो गया है। गांव वाजिदपुर खुर्द में मुर्गी फार्म संचालित करने वाले प्रणव राणा का कहना है कि उन्होंने अपने मुर्गी फार्म में 11 हजार मुर्गी पाली हुई हैं, जो प्रतिदिन 9500 अंडे दे रही है। बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी होने पर मार्केट में 40 प्रतिशत ही काम रह गया है। यदि ऐसा ही रहा तो नुकसान की भरपाई करना मुश्किल होगा।
लॉकडाउन में हुए नुकसान से अभी तक नहीं उभरा गया है। बैंक लोन से चल रहे कारोबार में सरकार से यदि कोई मदद नहीं मिलती तो कारोबार बंद करने को मजबूर होना पड़ेगा। लोगों में भ्रम पैदा हो गया कि अड्डे में भी बर्ड फ्लू होने की संभावना है। जबकि ऐसा नहीं है।
विज्ञापन

दीनू चिकन कार्नर के संचालक दीन मौहम्मद का कहना है कि पहले 200 रुपये किलो का भाव था, अब अचानक भाव में गिरावट आकर 140 रुपये किलो हो गया है। कारोबारी बाबू मोहिब मलिक कहते हैं कि बर्ड फ्लू की आशंका ने सभी को चिंता में डाल दिया है। यदि यह बीमारी आई, तो कारोबारियों को बहुत बड़ा नुकसान होने की आशंका से गुरेज नहीं किया जा सकता।
क्या कहते है अधिकारी
तहसील क्षेत्र के नोडल अधिकारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ लज्जाराम को बनाया गया है। उनका कहना है कि हमारे यहां कोई इस प्रकार का मामला नहीं है। फिर भी इसको लेकर अलर्ट है। निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें