फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे डाककर्मी

विज्ञापन
देवबंद में पराली जागरूकता रैली निकालते गन्ना विकास परिषद और त्रिवेणी चीनी मिल के अधिकारी व कर्म? - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे डाककर्मी
विज्ञापन

देवबंद। विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनर तले डाककर्मियों ने हड़ताल कर सरकार से मांगों को पूरा करने की मांग की।
बृहस्पतिवार को मोहल्ला किला स्थित डाकघर में ग्रामीण डाक सेवक संघ से जुड़े कर्मी हड़ताल पर बैठे। पवन सिंह, प्रेम सिंह और अनिल कुमार ने कहा कि जीडीएस को विभागीय दर्जा प्रदान किया जाए, जीडीएस की सेवानिवृत्ति पर 180 दिन के वेतन का नकद भुगतान किया जाए। साथ ही सेवानिवृत्त पर डेढ़ लाख रुपये के स्थान पर पांच लाख रुपये किए जाने, रोका गया महंगाई भत्ता व एग्रीमेंट तुरंत दिए जाने, रिक्त पदों पर 5 प्रतिशत बयाज और 20 प्रतिशत आरक्षण जीडीएस को दिए जाने, विभिन्न पदों पर जीडीएस की आयु 35 वर्ष की जगह 40 वर्ष किए जाने की मांग की गई। इस मौके पर बिरम सिंह, मैनपाल, महेश शर्मा, महावीर सिंह, रामकुमार, नरेंद्र त्यागी, विक्रम सिंह, सद्दाम, चंद्रमोहन, विक्रांत, शशि कुमार, शीशपाल और महेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें