फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मकान पर चस्पा किए गांव छोड़ने के पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मोरना में पड़ोसियों से तंग आकर एक परिवार ने उठाया कदम
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर पलायन के पोस्टर उतरवाए

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव मोरना में पड़ोसियों से तंग आकर एक परिवार ने मकान पर पलायन करने और मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा किए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर पलायन के पोस्टर उतरवाए।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना निवासी युवती पारुल मित्तल ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने चबूतरे की दीवार का निर्माण करा रही थी कि उसके पड़ोसी ने अकारण ही मारपीट की।दीवार को भी तोड़ दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी कर आरोपियों को समझाने का प्रयास किया। 23 दिसंबर को आरोपियों ने उनका शौचालय भी तोड़ दिया था। तभी पुलिस मौके पर आई थी, लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई आरोपियों खिलाफ नहीं हो पाई है। आरोपी रोज नए-नए तरीकों से उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। तंग आकर उनका परिवार घर बेचकर गांव छोड़ने को मजबूर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। पीडि़ता को कार्रवाई का आश्वासन देकर पलायन के पोस्टर उतरवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ रामाशीष यादव का कहना है कि दोनों पक्षों को समझा दिया गया है। निर्माण कार्य सहमति से करें, वरना कार्रवाई की जाएगी।

15 दिन से लापता मजदूर का शव मिला
मीरापुर। रामराज थाना क्षेत्र के गांव हंसावाला निवासी मजदूर अरविंद तीन जनवरी से लापता था। वह गोकुलपुर छप्पर निवासी एक किसान के खेतों पर फसल की रखवाली करने के लिए जाता था। अरविंद के पुत्र रोहित ने 10 जनवरी को रामराज थाने पर अपने पिता की गुमशुदगी की तहरीर दीथी। बुधवार सुबह गांव हंसावाला निवासी रोबिन अपने पशुओं को चराने के लिए जंगल की ओर जा रहा था। गंगा किनारे पहुंचा तो उसे एक शव दिखाई दिया। सूचना पर अरविंद के परिजन भी मौके पर पहुंचे गए। परिजनों ने शव की पहचान अरविंद के रूप में की। परिजनों की सूचना पर रामराज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी सुनील शर्मा का कहना है कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें