फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नौ दिन से लापता युवक का शव गंगनहर में बहता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई करने से इनकार करने पर शव परिजनों को सौंप दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। नौ दिन से लापता जौली निवासी युवक का शव बुधवार दोपहर गंगनहर के पानी में बहता हुआ मिला। कार्रवाई करने से इनकार करने पर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
नौ दिन पूर्व क्षेत्र के गांव जौली निवासी इंद्रजीत ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी कि उसका भाई राधेश्याम (35) परिवार सहित अपनी ससुराल गांव चौरावाला, थाना क्षेत्र ककरौली में रह रहा था। वह और उसकी पत्नी कोल्हू में मजदूरी करते थे। उसके भाई राधेश्याम ने ताऊ के फोन पर बताया था कि उसका मोबाइल व चादर नंगला बुजुर्ग झाल पुल के निकट रखे हुए है। यह कहकर फोन काट दिया था। बाद में बताए स्थान पर ही राधेश्याम की चादर व मोबाइल रखा हुआ मिला था। तभी से राधेश्याम को तलाशा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार दोपहर जौली गंग नहर पुल के निकट राधेश्याम का शव नहर के पानी में बहता नजर आया। इसके बाद पुलिस और परिजनों ने शव को बाहर निकाला। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। तब पुलिस ने शव गणमान्य लोगो के कहने पर परिजनों को सौँप दिया। पुलिस का कहना है कि शव को पंचनामा भरकर परिजनों को सौंपा गया है। मृतक के दो बच्चे कार्तिक और शंकर हैं। लोगों का कहना है कि राधेश्याम ने आत्महत्या की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें