पोस्टर बनाकर दिया संदेश
मुजफ्फरनगर। कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में डीएवी कॉलेज के रोवर्स व रेंजर भी अपने स्तर पर कार्य कर रहे हैं। रेंजर समीना परवीन, प्राची व प्राची, रोवर नीशू, गोविंद शर्मा ने पोस्टर बना कर जागरूकता फैलाने का कार्य किया। रोवर उदित त्यागी, आकाश सिंघल व अमजद ने अपने आस-पास सैनिटाइजर का छिड़काव किया। अमजद, गुलजार व वसीम क्षेत्र में भोजन वितरण के कार्य में भी सहायता कर रहे हैं। राजशेखर ने अपने गांव में मास्क वितरण व जागरूकता अभियान में ग्राम पंचायत के साथ कार्य किया। विद्यार्थियों के कार्यों के बारे में कॉलेज की प्राचार्या डॉ शशि शर्मा ने खुशी जाहिर की और कहा कि हम सभी को अपने-अपने स्तर पर कार्य करने होंगे तभी हम कोरोना को हरा सकते हैं। रोवर लीडर डॉ मुकेश चंद और सुषमा सैनी ने सभी का उत्साह बढ़ाया।