प्रशासन ने दो कॉलेजों को अधिग्रहीत किया
मुजफ्फरनगर, छपार। जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए छपार व बरला में दो कालेजों को अधिग्रहीत किया है। एसडीएम सदर अशोक कुमार व सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने दोनों सेंटरों का दौरा किया वहां कर लेखपाल व अन्य कई कर्मचारियों को लगाया गया है। जिला प्रशासन ने पुरकाजी में मिले छह करोना पॉजिटिव को देखते हुए क्षेत्र में छपार के जय भारत इंटर कालेज व बरला के बरला इंटर कालेज को कोरोना सेंटर बनाया गया। छपार कालेज में 13 कमरे लिए गए हैं। बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर अशोक कुमार व सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, तहसीलदार सदर पुष्कर नाथ चौधरी ने सेंटरों को देखा और सफाई कराई। क्षेत्र के लेखपाल सियानंद ने बताया कि कमरों के साथ ही पूरे कालेज को दवाई छिड़काकर सैनिटाइज कराया गया।