फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: महाविद्यालयों में खाली सीटों पर प्रवेश के लिए पांच नवंबर से खुलेगा पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। महाविद्यालयों में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश से वंचित रह गए विद्यार्थियों को दाखिले का एक और अवसर मिलेगा। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय ने रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए नया कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत पांच नवंबर से पंजीकरण पोर्टल खोला जाएगा। अभ्यर्थी 10 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। सनातन धर्म महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2026-27 में स्नातक और परास्नातक स्तर के परंपरागत एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की केवल रिक्त सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। इनमें बीपीईएस, बीएससी (पीएचईएस), बीपीएड, एमएड, एलएलएम, एमपीएड और मास्टर ऑफ लॉ सहित अन्य पाठ्यक्रम शामिल हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पांच से 10 नवंबर तक नवीन पंजीकरण होंगे। विश्वविद्यालय 13 नवंबर को सुबह 10 बजे ऑफर लेटर जारी करेगा। इसके बाद 13 से 16 नवंबर तक महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें