फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण कानून वरदान साबित होगा: अशफाक

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बोले, मुसलमान खुद आधी रोटी खाए लेकिन अपने बच्चों को अवश्य पढाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून देश की जनता के लिए वरदान साबित होगा। कानून से सभी धर्म और वर्ग के लोगों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि मुसलमान खुद आधी रोटी खाए लेकिन अपने बच्चों को अवश्य पढाएं।

विकास भवन में पत्रकारों से बातचीत में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि अधिक बच्चे होने के कारण मुसलमान अपने बच्चों की अच्छी परवरिश नहीं कर पा रहा है। अच्छी शिक्षा भी नहीं दे पा रहा है। जनसंख्या नियंत्रण कानून मुसमान सहित देश के उन समस्त लोगों के लिए वरदान साबित होगा, जो अधिक बच्चे पैदा करते है। उनके जीवन में बदलाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि 2017 से पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब थी। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश का आम आदमी अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहा है। मदरसों के सर्वे के पीछे मुस्लिमों की शिक्षा की स्थिति को आंकना था। मदरसों में पार्क, पुस्तकालय, पीने के पानी, शौचालय आदि की स्थिति को देखा गया। मौलवी के नाम पर कोई गलत आदमी तो मदरसों में नहीं है, इसकी जांच हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें