फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शहर के 46 वाटर कूलर में से 34 खराब मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोगों को सिर्फ 12 वोटर कूलर से ही मिल रहा पेयजल
विज्ञापन

- चेयरपर्सन के भौतिक सत्यापन में सामने आया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। गर्मी के मौसम में लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए लगाए गए वाटर कूलर शो-पीस साबित हो रहे हैं। लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की ओर से कराए गए भौतिक सत्यापन में पालिका के 46 में से 34 वाटर कूलर खराब मिले हैं।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के निर्देश पर पालिका के जलकल विभाग के अवर अभियंता ने नगर के विभिन्न वार्डों में लगाए गए 46 वाटर कूलर का सत्यापन कराया गया। पेयजल आपूर्ति हो पा रही है या नहीं, इसकी जांच की गई। जेई जलकल के निरीक्षण में 34 वाटर कूलर खराब और अक्रियाशील स्थिति में मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चेयरपर्सन ने जनहित को देखते हुए इन खराब वाटर कूलरों को क्रियाशील बनाने के आदेश दिए है। इसके लिए करीब पांच लाख से ज्यादा का व्यय अनुमान विभागीय स्तर पर तैयार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें