फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज बनने पर पूजा शर्मा का अभिनंदन

विज्ञापन
यूपी पीसीएस जे में चायनित पूजा शर्मा को सम्मानित करते राज्यमंत्री कपिल देव। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पूजा शर्मा का किया अभिनंदन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने आबकारी मोहल्ले निवासी पूजा शर्मा का यूपीपीसीएस (जेए) में चयन होने पर अभिनंदन किया। पूजा के घर पहुंचकर उसे शुभकामनाएं दीं। शहर की साधारण परिवार की बेटी पूजा शर्मा ने यूपीपीसीएस जेए की परीक्षा उत्तीर्ण कर कीर्तिमान स्थापित किया है। सरस्वती भागवंती विद्यामंदिर में 12 वीं पास और एसडी मैनेजमेंट से एलएलबी कर पहले ही प्रयास में पूजा ने न्यायाधीश की इस परीक्षा में अपना स्थान प्राप्त किया। पूजा के पिता सदर बाजार में मां दुर्गा मंदिर में पुजारी हैं। राज्यमंत्री कपिल देव ने बताया कि जब उन्हें यह जानकारी दी गई तो वे पूजा के घर जाकर उसको सम्मानित करने का निश्चय किया। उन्होंने कहा कि परिश्रम के आधार पर पूूजा शर्मा ने इस मुकाम को हासिल किया है। इस मौके पर अरुण खंडेलवाल, प्रधानाचार्य डॉ सुनीता गौड़ को भी शुभकामनाएं देने पहुंचे। कपिलदेव ने कहा कि पूजा शर्मा ने सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा किसी गरीबी, परिस्थिति, समय और स्थिति की गुलाम नहीं होती। संकल्प है तो सबकुछ संभव है। भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित तायल, जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र पाल, राधे वर्मा, चमन वाल्मीकि, अजय सागर, रोहित जैन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें