फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली के पटाखों ने मचाया कोहराम

विज्ञापन
गाधी कालोनी में दीपावली की रात्रि मकान में लगी आग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
चार मकानों और टायरों के गोदाम में लगी आग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आतिशबाजी ने शहर क्षेत्र में जमकर कोहराम मचाया। शुक्रवार देर रात से लेकर शनिवार देर रात तक शहर क्षेत्र में टायरों के गोदाम और चार मकानों में पटाखे गिरने के कारण आग लग गई। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग की घटनाओं पर काबू पाया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के महमूदनगर निवासी नईम अहमद का बझेड़ी अंडरपास के पास पुराने टायरों का गोदाम है। शुक्रवार देर रात किसी पटाखे से गोदाम में खुले में पड़े टायरों में आग लग गई, जिसने भीषण रूप ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी विनोद शर्मा के मकान में भी शुक्रवार देर रात पटाखा गिरने के कारण आग लग गई। इसके साथ ही नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेलनगर निवासी संजीव कुमार ने भी शुक्रवार देर रात फायर ब्रिगेड को कॉल कर घर में आग लगने की सूचना दी। एफएसओ ऋषभ पंवार ने बताया कि उक्त आग की घटनाओं को तीन गाड़ियों के साथ काबू कर लिया गया। वहीं, शनिवार देर रात गांधी कॉलोनी की गली नंबर-16 निवासी रेडीमेड गारमेंट कारोबारी मंजीत सिंह के मकान की तीसरी मंजिल पर बने पुराने गारमेंट के गोदाम में भी जलता रॉकेट गिरने के कारण आग लग गई। घटना की जानकारी मिलने पर सीएफओ रमाशंकर तिवारी दमकल की तीन गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी ललित कुमार के मकान में भी जलता पटाखा गिरने के कारण आग लग गई। अग्निकांड में ललित के मकान में रखा फर्नीचर समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें