फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कर्तव्यपथ पर कदमताल करेंगी पूजा अहलावत

विज्ञापन
पिता संदीप फौजी के साथ पूजा अहलावत
विज्ञापन
- भैंसी गांव की बेटी ने किया जिले का नाम रोशन
विज्ञापन


- गणतंत्र दिवस की परेड में किया गया है शामिल





अमर उजाला ब्यूरो

खतौली (मुजफ्फरनगर)। जिले की बेटियां आसमान छू रही हैं। भैंसी गांव की पूजा अहलावत गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होकर कर्तव्यपथ पर कदमताल करेंगी। गांव के लिए गौरव के क्षण है।

मेरठ के सैनिक स्कूल की 12वीं की छात्रा पूजा अहलावत एनसीसी की कैडेट हैं। दिल्ली में 26 जनवरी को होने वाली कैडेट्स की परेड के लिए पूजा अहलावत का चयन किया गया है। भैंसी गांव के संदीप फौजी की बिटिया ने जिले का नाम रोशन कर दिया है। पिता ने कहा कि यह मेरे लिए खुशी के क्षण है। बेटी ने कड़ी मेहनत की। वह हमेशा लगन के साथ कार्य करती रही है। इस उपलब्धि का श्रेय बेटी की मेहनत को ही जाता है। चयन होने से पहले बेटी ने प्रत्येक परीक्षा की गंभीरता से तैयारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयन के बाद उत्साहित पूजा अहलावत ने कहा कि वह दिल्ली में कैंप कर रही है। यह बेहद ही उत्साहित कर देने वाला है। एनसीसी हमें अनुशासन के साथ आगे बढ़ने और लक्ष्य को हासिल करने की प्रेरणा देती है। होनहार की माता अर्चना देवी ने भी खुशी जताई।


पूजा ने बढ़ाया भैंसी का सम्मान : राजू अहलावत

भाजपा नेता एवं समाजसेवी राजू अहलावत ने कहा कि गांव की बेटी पूजा ने पूरे गांव और जिले का सम्मान बढ़ाया है। यह बेहद ही खुशी की बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें