फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण गिराकर तालाब की जमीन को कब्जा मुक्त कराया

विज्ञापन
फोटो कैप्सन बुढ़ाना 17द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ1 में कुरालसी गांव में अवैध निर्माण गिराती जेसीबी मशीन ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
तालाब की जमीन को कब्जा मुक्त कराया
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। न्यायालय के आदेश पर उपजिलाधिकारी और तहसीलदार ने कुरालसी गांव में तालाब की जमीन पर हुए अवैध निर्माण को गिरवा दिया। तहसीलदार ने बताया कि चार ग्रामीणों ने अवैध रूप से तालाब की जमीन पर कब्जा करके अपने मकान बना लिए थे। प्रशासन की कार्रवाई से अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र और तहसीलदार मनोज कुमार सिंह, राजस्व विभाग तथा पुलिस बल को साथ लेकर जेसीबी के साथ मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरालसी पहुंचे। कुरालसी गांव में तालाब की जमीन गाटा संख्या 517 रकबा 1.6800 हेक्टेयर जमीन है। तालाब की इस जमीन पर गांव के ही योगेंद्र व वीरसिंह पुत्र मंटूरी, बसंत पुत्र हवलदार तथा मंगू पुत्र सहीराम ने अवैध रूप से कब्जा करके अपनेे मकान बना रखे थे। तहसीलदार मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट द्वारा सात मार्च 2019 को बेदखली के आदेश किए गए थे। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में अधिकारियों की टीम गांव कुरालसी पहुंची। इस टीम नेे जेसीबी मशीन सेे चारों ग्रामीणों के अवैध निर्माण को ध्वस्त करवा दिया। अवैैध निर्माण ध्वस्त करने के बाद तालाब की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। तहसीलदार नेे अवैध कब्जा धारकों को चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर राजस्व विभाग के अर्जुन चौहान, अशोक कुमार शास्त्री, अंकित मलिक, राकेश कुमार और ललित आदि मौजूद रहे।

फोटो कैप्सन बुढ़ाना 17द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ2 में कुरालसी गांव मे अवैध निर्माण गिराती जेसीबी मशीन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें