फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीमों ने मारे छापे

Sun, 14 Dec 2025 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वायु प्रदूषण के बढ़ते ग्राफ के मद्देनजर जनपद सहित लखनऊ और अलीगढ़ से पहुंची अधिकारियों की तीन टीमों ने अलग-अलग औद्योगिक इकाइयों में जाकर जांच की। टीम में शामिल अधिकारियों ने औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले धुएं और प्रदूषणकारी तत्व की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

ठंड शुरू होने के बाद से जनपद में वायु प्रदूषण का ग्राफ काफी ऊंचा जा रहा है। आए दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार पहुंच जाता है। शुक्रवार शाम को एक्यूआई 400 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

जबकि शनिवार को भी एक्यूआई 385 पर पहुंच गया। हवा में प्रदूषण की मात्रा अधिक होने के कारण आम लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें