मुजफ्फरनगर। विधान परिषद चुनाव के लिए जिले के चार जोन में बांटा गया है। जिले में सात मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। जिले में 1824 वोटर मतदान करेंगे। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं। भाजपा से वंदना वर्मा और सपा से आरिफ जौला चुनाव लड़ रहे हैं।
सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि जिले में सात स्थानों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें नगर पालिका परिषद मुजफ्फरगर, विकास खंड चरथावल, विकास खंड पुरकाजी, जानसठ, मोरना, नगर पालिका खतौली, विकास खंड बुढ़ाना में मतदान केंद्र बनाया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर कलेक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। जिले में कुल 1824 वोटर है और मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा।
जिले को चार जोन में बांटा गया है। एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद, डीएफओ कन्हैया पटेल, एडीएम वित्त अजय कुमार तिवारी, सीडीओ आलोक कुमार यादव जोनल मजिस्ट्रेट रहेंगे। सभी मतदान केंद्रों पर एसडीएम, सीओ स्तर के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रत्येक मतदान केंद्र पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।
190 वोटरों को मिला सहायक
एमएलसी चुनाव में जिले के 1824 वोटर में से 190 ने सहायक लिया है। इस चुनाव में निरक्षर, अशक्त और बीमार लोगों को सहायक दिया जाता है। जनपद में 190 ने मांग की थी, सभी को सहायक मिल गया है। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि जिन लोगों को सहायक मिला है, उनका वोट सहायक ही डालेंगे।
बालियान, अग्रवाल पालिका में डालेंगे वोट
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान और प्रदेश के राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल नगर पालिका के मतदान केंद्र पर वोट डालेंगे। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल भी यहीं पर वोट करेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल भी यहीं पर वोट डालेंगे।
मुजफ्फरनगर के नगर पालिका कार्यालय में बनाया गया बूथ पर सुरक्षा में तैनात अद्वसैनिक।।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना में विधान परिषद सदस्य हेतु मतदान की तैयारी दिखाते खंड विकास अधिकारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR