इस तरह जोर पकड़ रही मांग
शिव सेना के जिला प्रमुख आनंद प्रकाश गोयल व महानगर प्रमुख देवेंद्र चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया था।
उन्होंने कहा था कि नब्बे के दशक में लक्ष्मीनगर नाम रखने की मांग शिवसेना ने उठाई थी। उधर, जिले का नाम लक्ष्मीनगर किए जाने के लिए सोशल मीडिया के जरिए लोगों का समर्थन और मत जानने की कोशिश चल रही है।
क्या है मामला
मुजफ्फरनगर जिले का नाम बदलकर लक्ष्मीनगर किए जाने के मामले को एमएलसी मोहित बेनीवाल ने विधान परिषद में उठाया था। इसके बाद उन्होंने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने 12 मार्च को होने वाली बोर्ड बैठक में अब नाम बदले जाने का प्रस्ताव रखने का दावा किया।
गौरतलब है कि राम मंदिर आंदोलन के लिए मार्च 1983 में शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर सबसे पहले हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया था। यहीं से संघ ने मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मीनगर किए जाने के लिए अभियान शुरू किया।