फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में बननी चाहिए हाईकोर्ट की बेंच : कपिल देव अग्रवाल

विज्ञापन
विधानसभा में बोलते कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल : स्रोत स्वयं - फोटो : kathua news
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विधानसभा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया। उन्होंने मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना पर जोर देते हुए कहा कि इससे न्यायिक कार्यों के लिए दूरस्थ स्थानों की यात्रा का बोझ कम होगा और न्याय सुलभ, त्वरित व किफायती बनेगा।
विज्ञापन

मंत्री ने मेरठ में एम्स जैसी उच्चस्तरीय स्वास्थ्य संस्था की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि एम्स की स्थापना से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बड़ी आबादी को दिल्ली जैसे महानगरों पर निर्भर न रहकर स्थानीय स्तर पर ही उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
उन्होंने वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांगजन पेंशन में की गई बढ़ोतरी के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह वृद्धि सरकार की संवेदनशील सोच को दर्शाती है, जिससे समाज के कमजोर वर्गों को आर्थिक संबल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें