फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस विभाग में अगले आदेश तक छुट्टियां निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान आंदोलन के चलते पुलिस कर्मियों की छुट्टियां निरस्त
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किसान आंदोलन के चलते 26 जनवरी को दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली के मद्देनजर पुलिस विभाग में तत्काल प्रभाव से अवकाश पर रोक लगा दी गई है। पुलिसकर्मियों को पूर्व में दिए गए अवकाश निरस्त कर सभी को ड्यूटी पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

भाकियू का प्रभाव होने के चलते जनपद से बड़ी संख्या में किसानों द्वारा ट्रैक्टर लेकर दिल्ली जाने की संभावना जताई जा रही है, जिसे देखते हुए एहतियातन जिले में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम भी किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा जनपद पुलिस विभाग के सभी अवकाश तत्काल प्रभाव से अगले आदेशों तक स्थगित कर दिए गए हैं। वहीं, पूर्व में स्वीकृत किए गए अवकाश भी निरस्त कर सभी पुलिसकर्मियों को अगले आदेशों तक अपने वर्तमान ड्यूटी स्थल पर ही मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि एहतियातन किए जा रहे सुरक्षा इंतजाम के चलते पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर आंशिक रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें