फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरपुर में पुलिस पर हमले का मुख्य आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस टीम के हमलावर इमलाख खान को दबोचा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव शेरपुर में पुलिस टीम पर हमले के मामले में मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर व शिक्षा माफिया इमलाख खान को पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से तलवार बरामद की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर में हिस्ट्रीशीटर इमलाख खान को पांच दिन पूर्व हिरासत में लिए जाने के बाद उसके परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर छुड़ा लिया गया था। इस मामले में 11 नामजद समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। रविवार रात पुलिस ने हमले के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर इमलाख खान को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तलवार भी बरामद की गई है। आरोपी इमलाख को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें