मुजफ्फरनगर। मेडिकल स्टोर संचालक अजनीर सिंह की साली का कुंडल लूटने वाले को सीसीटीवी के माध्यम से पुलिस तलाश रही है। फिलहाल उसके बारे में पुलिस को सुराग नहीं मिला है। साकेत निवासी अजनीर सिंह का सदर बाजार में मेडिकल स्टोर है। सोमवार देर रात उनकी पत्नी संजना व साली नन्हेडी निवासी शर्मिष्ठा उन्हें खाना देकर मेडिकल स्टोर से वापस घर जा रही थी। साकेत गली में कुछ दूर चलने के बाद अचानक पीछे से बाइक पर आए एक बदमाश ने शर्मिष्ठा के कान पर झपटा मार कर कुंडल लूट लिया था। काफी तलाश करने पर भी वह मिला नहीं था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पहुंच कर बदमाश की तलाश भी की। जांच अधिकारी एसओ सिविल लाइन इंद्रजीत सिंह ने बताया कि क्षेत्र के सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। संवाद