फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया

विज्ञापन
ग्राम मुकल्लमपुरा में अवैध निर्माण हटवाते हल्का लेखपाल राजीव लोचन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया
विज्ञापन

मीरापुर। गांव मुकल्लमपुरा के रास्ते में अवैध रूप से सरकारी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को पुलिस की मौजूदगी में हटवाया गया।
गांव मुकल्लमपुरा में सड़क की जमीन पर गांव के एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण कर रहा था, जिसकी सूचना गांव के कुछ लोगों ने एसडीएम जानसठ से की थी। एसडीएम जानसठ ने इसकी जांच करने के लिए हल्का लेखपाल राजीव लोचन को सही जांच कर आख्या देने के आदेश दिए थे। लेखपाल द्वारा जांच में बताया गया कि सड़क की सरकारी जमीन पर गांव के एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर अपना मकान बना रहा है। एसडीएम ने तुरंत जमीन को कब्जामुक्त कराने के आदेश किए। बृहस्पतिवार को लेखपाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जा पहुंचे और अवैध रूप से बने मकान का निर्माण कार्य को हटवा दिया। एसडीएम जानसठ ने मामले की गंभीरता को समझते हुए कानूनगो व लेखपाल को निर्माण कार्य रुकवाने व अतिक्रमण हटवाने का आदेश दिया था। तहसील से चमन सिंह व लेखपाल राजीव लोचन ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान कुछ लोगों से नोकझोंक हुई तो कुछ ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटवाने के कार्य को सिर्फ खानापूर्ति कहते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पास में ही कुछ लोगों ने सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा कर स्कूल का निर्माण कर रखा है। इसकी भी कई बार शिकायत प्रशासन से की जा चुकी है, जिस कारण अतिक्रमण करने वाले पर 5000 रुपये जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें