अस्पताल चौराहे पर पुतला फूकंते पाल समाज के लोग।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पाल समाज ने एकता कपूर का पुतला फूंका
मुजफ्फरनगर। पाल समाज के युवाओं ने सीरियल निर्माता एकता कपूर का पुतला फूंककर वेब सीरिज वर्जिन भास्कर-2 में अहिल्याबाई के नाम के उपयोग पर गहरा विरोध जताया। पाल समाज के युवाओं ने सभासद अरविंद धनगर के नेतृत्व में फिल्म एवं टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर पर आरोप लगाया कि वेब सीरिज वर्जिन भास्कर-2 में समाज की आराध्या देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम का प्रयोग कर भावनाओं को चोट पहुंचाई हैं। मीडिया के सामने आकर एकता कपूर को इसके लिए माफी मांगनी होगी। नरेंद्र पाल, शुभम पाल, प्रदीप धनगर, नरसिंहपाल, संजय पाल, शिवकुमार, सतीश शर्मा, रतनपाल, नरेंद्र कूकडा आदि शामिल रहे। उधर, शैफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया ने कलक्ट्रेट में इसी मामले को लेकर धरना प्रदर्शन कर डीएम के माध्यम से केंद्रीय प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर को ज्ञापन भेजे। इस दौरान मुन्नापाल, शरदपाल, आशुतोष कुमार, शुभम पाल, कार्तिक पाल और अरविंद आदि मौजूद रहे।