फर्जी पेपर के मामले में पकड़े गए आरोपी। स्रोत। पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस भर्ती परीक्षा के फर्जी पेपर को असली बताकर ठगी करने वाले चाचा-भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के आठ अन्य सदस्य भी ठगी के धंधे में शामिल हैं। उनकी तलाश भी शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार सदस्यों के पास से एक डायरी, दो मोबाइल और एक कार बरामद हुई है। यह गिरोह कई लाख रुपये की ठगी कर चुका है। गिरोह ने पूर्व में लाखों की ठगी की थी और पुलिस भर्ती परीक्षा में 40 से लाखों की रकम वसूलनी थी।
शहर कोतवाली पुलिस ने एक सूचना के आधार पर शामली रोड पर काली नदी पुल पर शामली की तरफ से आई एक कार को रोका। जिसमें दो युवक बागपत के गांव बामनौली निवासी सुनील कुमार व अंकित बैठे मिले। गाड़ी की तलाशी में एक डायरी मिली, जिसमें काफी लोगों के नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्मतिथि लिखी थी।