फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू नेता ने अधिकारियों से बातचीत की

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। दिल्ली से देहरादून को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-58 पर स्थित गांव भैंसी कट के समीप किसानों द्वारा निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम रोके जाने की सूचना पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचेे। मौके पर किसान नहीं होने और काम रोकने की सूचना झूठी होने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बुधवार को भाकियू के मंडल महासचिव राजू अहलावत मुजफ्फरनगर से अपने गांव भैंसी आ रहे थे। रास्ते में निर्माणाधीन पुल के पास उन्होंने कार्य करा रहे ठेकेदार से कार्य की जानकारी मांगी। तभी नेशनल हाईवे अथॉरिटी के सलाहकार एमएस खान, प्रोजेक्ट मैनेजर क्यू हाईवे बृजेश सिंह भी वहां आ गए। राजू ने हाईवे अधिकारियों से कहा कि बाईपास पर कुछ कार्य अधूरे पड़े हैं, जिसमें बस शेल्टर बनाने, कनेक्टिविटी रोड निर्माण तथा हाईवे का बकाया मुआवजा किसानों को दिलाए जाने की बात थी। इसी बीच किसी ने प्रशासन को हाईवे का काम किसानों द्वारा रोके जाने की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वहां कोई किसान नहीं मिला। भाकियू नेता राजू अहलावत ने हाईवे अथॉरिटी के सलाहकार, प्रोजेक्ट मैनेजर और ठेकेदार को हाईवे स्थित अपने रेस्टोरेंट पर बुलाया। एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी भी वहां आ गए और वार्ता हुई। वार्ता में हाईवे बाइपास के अधूरे कार्य को पांच दिन बाद शुरू करने की बात हुई। इसके बाद एडीएम अमित सिंह से भी फोन पर बात की गई। इस संबंध में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने भी राजू अहलावत से फोन पर बातचीत में कहा कि वह डीएम से वार्ता कर अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दिलाने की बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें