उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। पशुओं के लिए खेत में चारा लेने गई महिला को कुछ युवकों ने दबोच लिया। इस दौरान युवकों ने महिला के साथ अश्लील हरकतें करते हुए वीडिया बना लिया। यही नहीं आरोपी युवकों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। उधर, पुलिस को मामले की जानकारी हुई तो अधिकारियों ने तुरंत मामले की जांच के आदेश दे दिए।