फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मढ़करीमपुर में पुलिस तैनात, दो आरोपियों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव मढ़ करीमपुर में घुड़चढ़ी के दौरान अनुसूचित जाति के लोगों के साथ मारपीट के बाद हुए पथराव में दूल्हे का भाई घायल हो गया था। पीड़ित पक्ष ने आठ नामजद समेत 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पीड़ित पक्ष ने फायरिंग का भी आरोप लगाया था। गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

सोमवार को गांव मढ़करीमपुर में अमृत की घुड़चढ़ी हो रही थी। दूल्हा और बराती डीजे की गाड़ी लेकर गाने बजाते हुए देवता पूजने के लिए जा रहे थे। डीजे पर बज रहे गाने को लेकर अनुसूचित जाति के लोगों के साथ कुछ युवकों की कहासुनी हो गई थी। मामला बढ़ने पर मारपीट के बाद पथराव हो गया था, जिसमें दूल्हे का भाई अजय घायल हो गया था। दूसरे पक्ष से हिमांशु चोटिल हुआ था। पीड़ित पक्ष के रविंद्र की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मंगलवार को दो हमलावरों वंश और हिमांशु उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।
सीओ राम आशीष यादव ने बताया कि गांव में एहतियातन पुलिस तैनात की गई है। फिलहाल गांव में शांति है। घटना में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। अन्य हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली जा रही है।
विज्ञापन

मंत्री ने की घटना की निंदा
स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मढ़ करीमपुर की घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरस्ता और सौहार्द की भावना के विपरीत ऐसी घटनाएं निंदनीय हैं। एक दूसरे के साथ घुल मिलकर रहना चाहिए।
दुल्हन पहुंची गांव
गांव मढ़करीमपुर से अमृत की बरात पुलिस की मौजूदगी में गांव दिनकरपुर के लिए रवाना हुई थी। सोमवार देर शाम दुल्हन को लेकर अमृत बरातियों के साथ गांव पहुंच गया था। दुल्हन को लेकर बारात के आने पर सबने खुशी मनाई। शादी की खुशी दूसरे दिन भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें