फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क चेकिंग अभियान में पुलिस ने काटे चालान

विज्ञापन
शिव चौक पर बिना मॉस्क के वाहन सवार युवकों का चालान करती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के सुस्ती पकड़ने के साथ ही लोग भी इसे लेकर लापरवाही बरतने लगे हैं। इसके चलते शहर में भीड़ बढ़ने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग से पूरी तरह बेपरवाह हो गए हैं। इसके साथ ही अनिवार्य रूप से लगाए जाने वाले मास्क से भी लोगों ने दूरी बना ली है।
विज्ञापन

रविवार को शहर की सड़कों पर विशेषकर भगत सिंह रोड क्षेत्र में भारी भीड़ सोशल डिस्टेंसिंग को पीछे छोड़ते हुए नजर आई। यह आलम तब है जबकि जहां एक ओर प्रशासन द्वारा लोगों से कोरोना को गंभीरता से लेते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की जा रही है। वहीं, पुलिस भी मास्क न लगाने पर लगातार चेकिंग अभियान चलाते हुए चालान काट रही है। रविवार को भी पुलिस ने शहर के मुख्य चौराहों व मार्गों पर मास्क को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए मास्क न लगाने वाले लोगों के चालान काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें