फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सलोनी हत्याकांड में नामजद आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस मुख्य आरोपी हरेंद्र को पूर्व में ही कर चुकी है गिरफ्तार, अन्यों की गिरफ्तारी के लिए दे रही दबिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। गांव तिलौरा में सलोनी की हत्या में नामजद सात आरोपी पुलिस की पकड़ बाहर हैं। पुलिस आरोपियों का सुराग तक नहीं लगा पा रही है। पुलिस मुख्य आरोपी हरेंद्र को पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विगत बृहस्पतिवार को गांव तिलौरा के जंगल में सलोनी अपनी मां अखलेश के साथ खेतों में देवता पूजन के लिए गई थी। इस दौरान ताऊ के बेटे हरेंद्र उर्फ साधु पुत्र निर्मल सिंह ने अपने देवता बताते हुए सलोनी को देवताओं की पूजा करने से रोका था, जिसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। साधु ने बुग्गी से डंडा निकालकर सलोनी के सिर में मारकर उसको घायल कर दिया था। युवती की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सलोनी के भाई गौरव ने हरेंद्र उर्फ साधु पुत्र निर्मल सिंह, कृष्णवीर व सौरभ, जिले सिंह व निर्मल सिंह, सुक्के सिंह, नीरज देवी, ओमवीरी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने मुख्य आरोपी हरेंद्र उर्फ साधु को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। सलोनी हत्याकांड में बाकी सात नामजद आरोपियों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बाकी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश भी दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। सीओ यतेंद्र नागर का कहना है कि जल्द ही बाकी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें