फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: प्रबंधक को नहीं ढूंढ पाई पुलिस, हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएवी डिग्री कॉलेज बुढ़ाना के छात्र उज्ज्वल राणा के आत्मदाह के चर्चित मामले में आरोपी बनाए गए संस्था प्रबंधक अरविंद कुमार को हाईकोर्ट से राहत मिल गई। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और अचल सचदेवा की बेंच ने आरोपी की गिरफ्तारी पर रोक का आदेश दिया।
विज्ञापन

प्रबंधक की ओर से हाईकोर्ट में बुढ़ाना कोतवाली में आठ नवंबर की एफआईआर रद्द कराने के लिए याचिका दायर की। उज्ज्वल की बहन वादी सलोनी राणा, एसएचओ बुढ़ाना एवं उत्तर प्रदेश सरकार को पक्षकार बनाया। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता ने तर्क रखा कि याचिकाकर्ता संस्थान का प्रबंधक है। फीस इकट्ठा करना और छात्रों के प्रबंधन में उनकी भूमिका बहुत कम थी। बेंच ने अगली सुनवाई की तारीख या पुलिस रिपोर्ट जमा होने तक जो भी पहले हो, याची को गिरफ्तार नहीं किए जाने के आदेश दिए। बशर्ते याची पुलिस जांच में सहयोग करें। यदि जांच में सहयोग नहीं करता है, तो पुलिस इस कोर्ट में अपील करने के लिए स्वतंत्र होगी।
क्या था मामला
वादी सलोनी राणा ने सात नवंबर को मुकदमा प्राचार्य प्रदीप कुमार के खिलाफ दर्ज किया था। दूसरा प्रार्थनापत्र दाखिल किया गया, जिसे जांच में शामिल कर लिया गया था। इसमें प्रबंधक अरविंद कुमार गर्ग, प्राचार्य प्रदीप कुमार, पीटीआई संजीव कुमार, एसआई नंद किशोर, सिपाही ज्ञानवीर और विनीत कुमार के नाम शामिल किए गए। एसएसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया था। प्राचार्य के अलावा पीटीआई को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

प्राचार्य की जमानत पर आज सुनवाई
प्राचार्य की जमानत अर्जी पर अदालत में बृहस्पतिवार को सुनवाई टल गई। वादी के अधिवक्ता की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया। जिला जज बीरेंद्र कुमार सिंह ने मंजूर करते हुए शुक्रवार की तिथि मुकर्रर कर दी।
विज्ञापन

उज्ज्वल राणा को इंसाफ : अब तक किस दिन क्या हुआ
06 नवंबर : परीक्षा शुल्क को लेकर छात्र की कॉलेज में कहासुनी।
07 नवंबर : प्राचार्य और अन्य लोगों पर पिटाई-उत्पीड़न का आरोप लगाया।
08 नवंबर : छात्र ने कॉलेज में अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई।
09 नवंबर : बुढ़ाना में हंगामा, सफदरजंग में उपचार के दौरान छात्र की मौत।
10 नवंबर : डीएवी कॉलेज के सामने छह घंटे हंगामा, छात्र का अंतिम संस्कार।
11 नवंबर : पहली गिरफ्तारी, आरोपी पीटीआई संजीव कुमार पकड़ा गया।
12 नवंबर : उज्ज्वल की अस्थियां बिजनौर बैराज में विसर्जित।
13 नवंबर : प्राचार्य की ओर से अंतरिम जमानत अर्जी दाखिल की गई।
14 नवंबर : वादी और परिजन कलक्ट्रेट पहुंचे, पुलिस पर नाराजगी।
15 नवंबर : आरोपी प्राचार्य प्रदीप कुमार गिरफ्तार, अदालत ने जेल भेजा।
16 नवंबर : बुढ़ाना में शोक सभा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें