जानसठ में रात के समय घूमने वाले लोगों से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : KHATAULI
पुलिस ने रात में चेकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर, जानसठ। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने को प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। शुक्रवार की देर रात तक पुलिस ने पानीपत-खटीमा राजमार्ग सहित कस्बे के मोहल्ले व गलियों में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने रात के समय में बिना किसी कारण के घूमने वाले लोगों को रोका और उनसे पूछताछ की। पुलिस ने वाहन सवारों को भी चेक किया। पुलिस ने बिना किसी वजह के इधर उधर घूमने वाले लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। इंस्पेक्टर योगेश कुमार शर्मा ने चेताया कि लॉकडाउन-4 चल रहा है। कोरोना वायरस के फैलने का अभी भी खतरा है। इसलिए लॉकडाउन का सभी को पालन करना चाहिए। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।