पुलिस ने बाजार में खुली दुकानें बंद कराई
जानसठ। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने शुक्रवार को एक बजे तक बाजार खोलने के आदेश दे रखे हैं। इसके बावजूद कुछ दुकानदार एक बजे के बाद भी अपनी दुकानें खोले बैठे थे। पुलिस ने बाजार में पहुंचकर दुकानों को बंद कराया। अनलॉकडाउन में डीएम ने बाजारों को खोलना और बंद करने का शेड्यूल बनाया गया है। शुक्रवार को दिन में एक बजे के बाद बाजार बंद करने के आदेश हैं। शुक्रवार को डीएम के आदेश पर भी कुछ दुकानदार अपनी दुकानें खोले बैठे रहे। सूचना मिलने पर पुलिस बाजार में पहुंची। पुलिस को देखकर दुकानदार आनन फानन में दुकानें बंद कर अपने घर चले गए।