पुलिस ने बंद कराई दुकानें
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। प्रशासन के आदेशों को नजरअंदाज कर खोली गई दुकानों से बाजारों में भीड़ लग गई। पुलिस को देखकर बाजार में भगदड़ मच गई। दुकानों के शटर धड़ाधड़ बंद हो गए। पुलिस ने किराने आदि की भी सभी दुकानों को बंद करा दिया। प्रभारी निरीक्षक सुभाष गौतम का कहना है कि जो भी व्यापारी प्रशासन के आदेशों के विपरीत दुकानें खोलेंगे। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।